क्या ‘केबीसी’ में नजर आएंगी स्मृति मंधाना? अमिताभ बच्चन संग स्पेशल शो में चैंपियन टीम की भी संभावित मौजूदगी

मुंबई

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल का रिश्ता इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, पर आखिरी वक्त पर फंक्शन को टाल दिया गया. जानकारी मिली कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, अब वो ठीक होकर घर लौट गए हैं. वहीं दूसरी ओर बीते दिन सिंगर पलक मुच्छल अपने भाई पलाश से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं. ऐसा कहा जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें भी एडमिट कराना पड़ा था. इसी बीच भारतीय महिला क्रिकेटर्स के साथ कौन बनेगा करोड़पति का एक स्पेशल एपिसोड शूट किया गया.

अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जल्द ही एक स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा. जहां इस महीने की शुरुआत में इंडियन महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया जाएगा. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और हेड कोच अमोल मजूमदार शामिल हैं. हालांकि, इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम गायब है.

KBC के स्पेशल एपिसोड में होंगी स्मृति मंधाना?

कौन बनेगा करोड़पति में एक्टर्स अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचते रहते हैं. कुछ स्टार्स कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर भी गेम खेलते दिखे हैं. तो कुछ स्पेशल एपिसोड ही शूट किया जाता है. जैसे हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने खूब धमाल मचाया. उनके साथ स्टैंडअप कॉमेडी के और भी बड़े और पॉपुलर चेहरे शामिल थे. अब जल्द ही महिला क्रिकेटर्स के साथ अमिताभ बच्चन स्पेशल एपिसोड में हल्की-फुल्की हंसी-मज़ाक करते दिखेंगे. जिसका शूट भी किया गया है. लेकिन जो क्रिकेटर्स शो का हिस्सा बन रही हैं, उससे इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का नाम गायब है.

अब क्योंकि यह शो अभी शूट हुआ है, साथ ही अब स्मृति मंधाना के पिता भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. ऐसे में उनका लाइनअप से नाम गायब होना कई सवाल खड़े करता हैं. जबकि, जो-जो क्रिकेटर्स उनकी शादी में पहुंची हुई थीं, जैसे- शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा भी केबीसी के स्पेशल एपिसोड में मौजूद रहीं. जिनका नाम भी सामने आ गया है.

जब केबीसी में दिखी थीं स्मृति मंधाना

दरअसल कौन बनेगा करोड़पति में स्मृति मंधाना पहले पहुंच चुकी हैं. जब साल 2023 में उन्हें क्रिसमस के एक स्पेशल एपिसोड में ईशान किशन के साथ देखा गया था. इस दौरान उनके पिता और माता भी साथ में नजर आए थे. अब वो वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. पर वो इस बार स्पेशल एपिसोड में नहीं होंगी.

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति