‘नीले ड्रम’ केस की मुस्कान बनी मां, नवजात को लेकर पहुंची जेल—जानिए क्या नाम रखा बेटी का

मेरठ 
यूपी के मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सोमवार को सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। स्त्री रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. शगुन ने बताया कि बच्ची राधा और मुस्कान का पूरा मेडिकल चेकअप किया गया। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बुधवार को दोपहर में मुस्कान की छुट्टी कर दी गई है। मुस्कान सीधे मेडिकल अस्पताल से जेल के लिए रवाना हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बेबी ढाई किलो की है।

नॉर्मल डिलीवरी कराई है, मुस्कान और उसकी बच्ची स्वस्थ्य हैं और एक साथ हैं। मुस्कान के परिजन मेडिकल अस्पताल में नहीं आए हैं और न ही कोई संपर्क किया। इसलिए बच्ची की दवाएं, कपड़े और जो भी जरूरी सामान है, उसकी व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गई है। मुस्कान सुबह से बच्ची को गोद में लिए बैठी है। उसे लगातार दुलार कर रही है। मुस्कान बच्ची के लिए काफी खुश है। सौरभ हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान ने अपनी नवजात बच्चे का नाम राधा रखा है। दरअसल जेल सूत्रों के हवाले से पता चला की मुस्कान ने पहले ही बच्चों का नाम सोच रखा था। मुस्कान खुद कहती थी कि बेटा होने पर नाम कृष्ण और बेटी होने पर नाम राधा रखेगी। ऐसे में अब बेटी का नाम राधा रखा है।

मां-बेटी को जिला जेल शिफ्ट किया गया है। जमानत नहीं मिली तो फिलहाल 6 साल तक की उम्र होने तक बच्ची जेल में मुस्कान के पास ही रहेगी। दूसरी और बच्चे के जन्म को लेकर सौरभ के परिजनों ने फिर से सवाल उठाए हैं। सौरभ के भाई राहुल ने इसे मुस्कान का गेम प्लान बताया है। आरोप लगाया कि बच्ची सौरभ की नहीं है। दोनों बच्चियों के डीएनए जांच की भी मांग की। राहुल ने बताया कि वे लोग कोर्ट में इस संबंध में अपील करेंगे।

मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की 3 मार्च 2025 को हत्या कर दी थी। दोनों 4 मार्च को हिमाचल घूमने के लिए निकल गए थे। 17 मार्च को साहिल और मुस्कान मेरठ वापस आए, जिसके बाद 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ। 18 मार्च को मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी की गई थी। जेल जाने के बाद खुलासा हुआ की मुस्कान गर्भवती है। सोमवार को मुस्कान ने मेडिकल कॉलेज में एक बेटी को जन्म दिया। मुस्कान ने इस बच्ची का नाम राधा रखा है।

सौरभ के भाई बोले, डीएनए जांच होनी चाहिए
सौरभ के बड़े भाई राहुल ने इस पूरे घटनाक्रम को मुस्कान का गेम प्लान बताया। उनका आरोप है कि सौरभ के जन्मदिन के दिन बच्चे का जन्म मुस्कान का ही गेम प्लान है। आरोप लगाया की मुस्कान ने पूरी प्लानिंग के साथ यह सब किया है साथ ही बच्चों के डीएनए जांच की मांग की है। फिलहाल राहुल ने बताया कि वे लोग कोर्ट में दोनों बच्चों के डीएनए जांच की मांग करेंगे। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि बच्चों का पिता कौन है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति