केंद्रीय मंत्री का चुनावी वादा—BJP उम्मीदवार विजयी तो हर गांव को मिलेंगे 10 लाख रुपये

नई दिल्ली 
केंद्रीय मंत्री एवं करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार ने ग्राम पंचायत चुनावों में उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित उम्मीदवार के जीताने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उन गांवों को 10 लाख रुपये की निधि आवंटित की जाएगी। दिसंबर में तेलंगाना में ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं।
 
मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुनने वाली पंचायतों को धन देने का वादा किया था, लेकिन कोई धन नहीं दिया। उन्होंने मंगलवार देर रात 'एक्स' पर एक पोस्ट में मतदाताओं से इस बार ऐसी चालों में न आने को कहा। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘करीमनगर के गांव: भाजपा समर्थित उम्मीदवार को सर्वसम्मति से चुनें और विकास के लिए तुरंत 10 लाख रुपये पाएं। यदि करीमनगर लोकसभा क्षेत्र में आपका गांव भाजपा समर्थित सरपंच को सर्वसम्मति से चुनता है, तो मैं उस गांव के विकास के लिए सीधे 10 लाख रुपये दूंगा- बिना किसी देरी के, बिना किसी बहाने के।’’

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सांसद होने के नाते उनके पास सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) के तहत निधि उपलब्ध है। संजय कुमार ने करीमनगर की जनता से बीआरएस और कांग्रेस के धोखे में न आने की अपील की और कहा कि केवल भाजपा ही निधि देगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 'गलती से' विपक्षी उम्मीदवार जीतते हैं, तो नयी निधि नहीं मिलेगी और केंद्रीय निधि भी बंट सकती है। तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में 11, 14 और 17 दिसंबर को तीन चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति