ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई: 252 करोड़ के केस में ओरी से एंटी नारकोटिक्स सेल की पूछताछ

मुंबई 
बहुचर्चित 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रमाणी उर्फ ओरी बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट पहुंचे। ओरी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद वह निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंचे। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने इस बड़े ड्रग्स केस की जांच के सिलसिले में ओरी को दूसरा समन जारी किया था। पहला समन 20 नवंबर को भेजा गया था, लेकिन ओरी ने बताया कि वह 25 नवंबर तक उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। इसके बाद एएनसी ने 21 नवंबर को दूसरा समन जारी कर उन्हें 26 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में उपस्थित होने का आदेश दिया था। ओरी बुधवार को समय पर वहां पहुंचे। इसके बाद उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
ओरी के अलावा अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को भी समन जारी किया गया। सिद्धांत 25 नवंबर को अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों से संबंधित जानकारी मुख्य आरोपी के बयानों में सामने आई थी।
252 करोड़ रुपए की ड्रग्स का मामला पिछले साल मार्च से शुरू हुआ। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत विदेशी बाजार में करीब 252 करोड़ रुपए थी।
जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक मुख्य आरोपी सुहैल शेख और ताहिर डोला हैं। ये दोनों भारत और विदेशों में रेव पार्टियां आयोजित करते थे। इन पार्टियों में यही मेफेड्रोन और दूसरे नशीले पदार्थ सप्लाई किए जाते थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को ढूंढने में जुटी है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति