बिजली बिल भुगतान में तकनीकी गड़बड़ी! UPI से राशि डेबिट, बिल फिर भी पेंडिंग—उपभोक्ता परेशान

गोरखपुर 
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिजली उपभोक्ता इन दिनों एक अजीब और परेशान करने वाली तकनीकी दिक्कत में फंस गए हैं। लोग बिजली बिल का भुगतान यूपीआई से कर रहे हैं, पैसा बैंक खाते से तुरंत कट भी जा रहा है, लेकिन बिजली निगम के सिस्टम में वह राशि दर्ज ही नहीं हो रही। नतीजा यह कि उपभोक्ता का बिजली बिल 'बकाया' दिख रहा है और कई का कनेक्शन भी बंद हो चुका है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करोड़ों रुपये फंसने के बावजूद बिजली निगम प्रबंधन ने अभी तक UPI पेमेंट को अस्थायी रूप से रोकने या वैकल्पिक व्यवस्था देने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस तकनीकी खामी से उपभोक्ता ही नहीं, अभियंता भी असमंजस में हैं।

कैसे फंस रहा है पैसा-UPI पेमेंट में गड़बड़ी का पूरा खेल
इन दिनों बिजली बिल का सबसे अधिक भुगतान UPI के ज़रिए ही किया जाता है। कई उपभोक्ता तो इसे ऑटो-पे पर सेट कर चुके हैं, जिससे बिल बनते ही -भुगतान अपने आप बैंक खाते से कट जाता है।
-लेकिन पिछले 10 दिनों से स्थिति अचानक बिगड़ गई।
-पैसा उपभोक्ता के बैंक खाते से कटता है।
-भुगतान सफल का मैसेज भी मिलता है।
-लेकिन बिजली निगम के खाते में रकम पहुंच ही नहीं रही।

इस गड़बड़ी की वजह से निगम का बिलिंग सिस्टम उपभोक्ता को बकायेदार दिखा रहा है। रोज़ाना बिजली दफ्तरों पर शिकायत करने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति