छात्र की मार्कशीट में दो रिजल्ट: DEO ने प्राचार्य से तलब किया जवाब

बिलासपुर

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के एक छात्र के मार्कशीट में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। वर्ष 2006 की परीक्षा के लिए जारी छात्र रवि कुमार यादव के दो अंक सूची में अलग-अलग परीक्षाफल दर्ज किए गए हैं। इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित प्राचार्य को तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की रिपोर्ट कलेक्टर और संचालक स्कूल शिक्षा को भी भेज दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2006 की पूर्व माध्यमिक परीक्षा की जिला स्तरीय अंकसूची में उल्लेख है कि रवि कुमार यादव नियमित परीक्षार्थी के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा के परीक्षा केंद्र में शामिल हुआ था। इसकी अंक सूची से संबंधित जानकारी DEO कार्यालय को प्राप्त हुई, जिसमें जारी दो प्रमाण पत्रों में स्पष्ट भिन्नता पाई गई है।

पहली बार जारी प्रमाण पत्र में परीक्षाफल पूरक दर्शाया गया है, जबकि दूसरी बार जारी प्रमाण पत्र में परीक्षाफल अनुपस्थित दर्शाया गया है।

डीईओ ने छात्र रवि कुमार यादव क्र./3411, अनुक्रमांक 3066 के दो बार जारी प्रमाणपत्र में भिन्नता के संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए वास्तविक स्थिति से कार्यालय को तत्काल अवगत कराने को कहा है।

admin

Related Posts

उत्तर प्रदेश में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

प्रदेश में 8 वर्षों में विकसित हुआ सशक्त इनक्यूबेशन इकोसिस्टम योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों से युवाओं को मिला रोजगार उद्यम और नवाचार का नया अवसर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में…

कांग्रेस के ट्रेनिंग कैम्प में ‘ट्रिपल टी’ और ‘ट्रिपल पी’ की चरण-वंदना का पाठ पढ़ाया जाएगा : केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के सभी 41 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

क्यों डराती है शनि की महादशा? समझें इसके प्रभाव और राहत के उपाय

क्यों डराती है शनि की महादशा? समझें इसके प्रभाव और राहत के उपाय

शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें

शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें

2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें व्रत और पूजा की पूरी तारीखें

2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें व्रत और पूजा की पूरी तारीखें

5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास