गंभीर पर निशाना: पूर्व क्रिकेटर बोले— टेस्ट टीम को चाहिए नया हेड कोच

नई दिल्‍ली
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि टेस्‍ट टीम को नए कोच की जरुरत है। गंभीर की कोचिंग में भारत को हाल ही में साउथ अफ्रीका के हाथों घरेलू टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप झेलना पड़ा। गौतम गंभीर ने सीरीज हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह जवाब दिए, उससे मनोज तिवारी नाखुश दिखे। गंभीर ने टेस्‍ट टीम की मौजूदा स्थिति पर अलग-अलग जवाब दिए। तिवारी को आपत्ति है क‍ि टीम में स्थिरता की कमी दिखी और टीम में लगातार बदलाव हुए।
 
मनोज तिवारी ने क्‍या कहा
बंगाल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह दीवार पर लिख सकता था। ऐसा होना ही था। मुझे पता था कि चीजें सही नहीं जा रही हैं। जिस प्रक्रिया का वो पालन करने जा रहे थे, वो सही रणनीति या योजना नहीं थी। टीम में काफी बदलाव हुए और कई बाहर हुए, जो कि सबूत हैं। यही वजह है कि बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी, न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऐसा प्रदर्शन दिखा।'

टेस्‍ट में नए हेड कोच की जरुरत
तिवारी का मानना है कि भारतीय टीम को टेस्‍ट प्रारूप के लिए अलग कोच की जरुरत है। उन्‍होंने कहा, 'निश्चित ही भारत को लाल गेंद क्रिकेट के लिए नए कोच की जरुरत है। यह जरूरी है कि फैसला लिया जाए ताकि भारतीय क्रिकेट को बचाया जा सके। बहुत खराब स्‍तर पर पहुंच गए हैं।'

गंभीर की कड़ी आलोचना
गंभीर ने अपना बचाव करने के लिए एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी खिताब और इंग्‍लैंड दौरे का श्रेय लिया, जो मनोज तिवारी को बिलकुल रास नहीं आया। तिवारी ने कहा कि इंग्‍लैंड दौरे के नतीजे अपेक्षित नहीं थे। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'गंभीर दावा कर रहे हैं कि युवा टीम के साथ इंग्‍लैंड में सीरीज ड्रॉ कराई। मेरे विचार में इंग्‍लैंड सीरीज ड्रॉ हमारे लिए बेहतर नतीजा नहीं था। वो अच्‍छा नतीजा नहीं था। हमारे पास जैसे खिलाड़ी थे, वो इंग्‍लैंड ने आखिरी दिन कई खराब शॉट खेले। वो आसानी से 3-1 से सीरीज जीत जाते। गंभीर के कार्यकाल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिली है।'

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति