चैंपियन टीम की घर वापसी: श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक होम सीरीज का ऐलान

नई दिल्ली 
पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम अगले महीने फिर मैदान पर अपने खेल का जौहर दिखाएंगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऐलान किया कि भारत दिसंबर में श्रीलंका के साथ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा। इसी महीने वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी। दिसंबर में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज थी लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बाद वो स्थगित हो गई। उसके बाद बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट ने मिलकर 5 टी20 मैच की सीरीज का कार्यक्रम बनाया।

अगले साल भारतीय महिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। फरवरी-मार्च में दोनों देशों के बीच 1 टेस्ट, 2 टी20 और 3 ओडीआई की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका के खिलाफ होम टी20 सीरीज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। इस सीरीज से खिलाड़ियों को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लिए भी अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज की बात करें तो ये मैच विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉक्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच भी उसी स्टेडियम में 23 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। उसके बाद के दोनों मैच भी तिरुवनंतपुरम में ही 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को खेला जाएगा।

पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले निश्चित तौर पर बुलंद होंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। दूसरी तरफ श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम 2026 के व्यस्त सीजन से पहले अच्छे प्रदर्शन से अपना मनोबल बढ़ाना चाहेगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति