अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

भोपाल 
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि विभाग अंतर्गत अधोसंरचनात्‍मक विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए। स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जाएँ। यह बात मंत्री श्री चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय में अनुसूचित जाति कल्‍याण विभाग की समीक्षा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार, आयुक्त श्री सौरभ के सुमन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री चौहान ने भवन विहीन छात्रावासों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने को कहा जिससे छात्र- छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में निर्मित इंडोर स्‍टेडियमों में छात्रों के लिए खेल गतिविधियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और ज्ञानोदय विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।साथ ही बस्‍ती विकास योजनान्तर्गत राशि के व्‍यय के संबंध में जानकारी प्राप्‍त की एवं बस्‍ती विकास कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्‍टरों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।पीएम आदि आदर्श योजना की समीक्षा जिला स्तर पर की भी की जाए।

मंत्री श्री चौहान ने भारत सरकार से केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में प्राप्‍त आवंटन एवं व्‍यय की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। इस दौरान अनुसूचित जाति छात्रावास, बाबू जगजीवन राव छात्रावास योजना, संत रविदास योजना,छात्रवृत्ति वितरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति