मौसम ने बढ़ाई सिहरन: राजस्थान में बारिश के बाद कोहरे का येलो अलर्ट

जयपुर

राजस्थान में बारिश का दौर थमते ही अब ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित 5 जिलों में शनिवार और रविवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 1 दिसंबर से प्रदेश में उत्तरी हवाएं सक्रिय होने लगेंगी, जिसके चलते कोल्ड वेव की स्थिति बनेगी। वहीं 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो जयपुर और सीकर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम मौसम साफ होने पर ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार को सिरोही दिन का सबसे ठंडा शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 22.4°C रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई शहरों में बादल छाए रहे, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अलवर, फतेहपुर और करौली को छोड़कर सभी प्रमुख शहरों में रात का तापमान 10°C से ऊपर रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आएगी। इसके बाद प्रदेश में शीतलहर का जोरदार प्रभाव देखने को मिलेगा।  खास तौर पर बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान :
अधिकतम तापमान:  करौली 23.7°C, डूंगरपुर 25.8°C, नागौर व बारां 26°C, गंगानगर 24.9°C, चूरू 26.1°C, बीकानेर 26°C, जोधपुर 28.8°C, जैसलमेर 27.8°C, कोटा व सीकर 26.1°C, जयपुर 25.6°C, अलवर 24°C, टोंक 25.6°C, भीलवाड़ा 26.2°C और अजमेर 24.6°C।

न्यूनतम तापमान:
जालोर 17.1°C, प्रतापगढ़ 16.1°C, झुंझुनूं 12°C, दौसा 10.4°C, नागौर 11.3°C, गंगानगर 10.1°C, चूरू 10.5°C, उदयपुर 15°C, कोटा 14.4°C, चित्तौड़गढ़ 14.2°C, सीकर 13°C, पिलानी 10°C, जयपुर 15.2°C और अजमेर 15.3°C दर्ज किया गया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति