11 इंच स्क्रीन वाला सैमसंग Galaxy Tab A11+ 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली

सैमसंग ने भारत में अपना नया टैबलेट बेहद खामोशी के साथ लॉन्‍च किया है। इसका नाम Samsung Galaxy Tab A11+ है। ग्‍लोबल मार्केट्स में इसे सितंबर में ही ले आया गया था। अब भारत के लिए इसे लाया गया है। इस टैब में 11 इंच का टीएफटी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। हालांकि बैटरी 7040 एमएएच की है जो 25 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी के मामले में यह टैब कमतर द‍िख रहा है क्‍योंकि आजकल स्‍मार्टफोन्‍स में इससे बड़ी बैटरी दी जा रही है। इस टैब को 4 वेरिएंट्स में लिया जा सकेगा। शुरुआती कीमत 22999 रुपये है।

नया सैमसंग टैबलेट 4 वेरिएंट्स में आता है। इसे वाईफाई के अलावा वाईफाई और सेल्‍युलर मॉडल में लाया गया है ताकि लोग सिम कार्ड लगाकर भी इसे इस्‍तेमाल कर पाएं। इसके 6GB RAM + 128GB मॉडल को सिर्फ वाईफाई ऑप्‍शन के साथ 22,999 रुपये (ref.) में लिया जा सकेगा। वाईफाई और सेल्‍युलर मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं।

कंपनी 8GB RAM + 256GB वेरिएंट भी लाई है, जिसके वाईफाई मॉडल के दाम 28,999 रुपये हैं, जबकि वाईफाई और सेल्‍युलर मॉडल की कीमत 32999 रुपये है। यह टैब ग्रे और सिल्‍वर कलर्स में आता है। अच्‍छी बात यह है कि सेल्‍युलर कनेक्‍ट‍िविटी 5जी है।

जैसाकि हमने बताया, इस टैब में 11 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस टैब में मीडियाटेक डाइमें‍सिटी प्रोसेसर दिया गया है। यह 5जी कनेक्‍ट‍िविटी ऑफर करता है। नया सैमसंग टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 16 पर चलता है, जिसमें वनयूआई 8 की लेयर है।

इस टैब में 8 मेगापिक्‍सल का बैक और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉल से ऑनलाइन मीटिंग तक ठीकठाक होने की उम्‍मीद है। इसमें सैमसंग का डेक्‍स मोड भी मिलता है, जिससे टैबलेट को पीसी की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि इसकी बैटरी 7040 एमएएच है जो कई लोगों को इसलिए कम लग सकती है, क्‍योंकि आजकल स्‍मार्टफोन कंपनियों ने इससे बड़ी बैटरी अपने स्‍मार्टफोन में देना शुरू कर दिया है। सैमसंग टैब ए11 प्‍लस की 7040 एमएएच बैटरी 25 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह आईपी52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे टैब को धूल और छींटों से सुरक्षा मिलती है। इस टैब का वजन 477 से 482 ग्राम तक है।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति