इंजरी के बाद मजबूत वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बोले— ‘टीम इंडिया में लौटने का बेसब्री से इंतजार’

रांची
ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। गायकवाड़ ब्लू जर्सी में वापस लौटकर काफी खुश हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए फिर से योगदान देने को लेकर उत्सुक हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी बार 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जबकि 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में उतरे थे।

कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर स्प्लीन इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को सीरीज में शामिल किया गया है। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गायकवाड़ ने कहा, “ब्लू जर्सी में वापस लौटकर अच्छा लगा। मुझे टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का इंतजार है।”

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को गायकवाड़ के वनडे टीम में शामिल होने के बारे में कहा था, “उनका यहां होना बहुत अच्छा है। वह पिछले कई वर्षों से एक क्वालिटी प्लेयर रहे हैं। अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह देश को बहुत गर्व महसूस कराएंगे।”

गायकवाड़ ने हाल ही में राजकोट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 117, 68* और 25 रन की पारियां खेलीं। अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए दावा पेश कर सकते हैं, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऋषभ पंत इस पोजीशन के लिए सबसे आगे हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा मुकाबला रायपुर में आयोजित होगा। तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति