WTC फ़ाइनल की राह मुश्किल: भारत को प्लेऑफ़ टिकट के लिए चाहिए कम से कम 6 जीत

मुंबई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से मिली हार के साथ ही भारतीय टीम की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं कम हुई पर समाप्त नहीं हुई हैं। उसे अब बची हुई तीन सीरीज में 9 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगी। ये सीरीज श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से होनी हैं। भारतीय टीम ने अभी तक इस चक्र में तीन सीरीज खेली हैं। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही है, वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे 2-0 से जीत जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद प्रशंसक इस बात को लेकर परेशान है कि टीम फाइनल में पहुंच पाएंगी या नहीं। 

अब भारतीय टीम को अगली तीन टेस्ट सीरीज श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से खेलनी हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड से भारतीय टीम को उन्हीं की धरती पर खेलना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आयेगी। पिछले अगर दो डब्ल्यूटीसी चक्र पर देखें तो 60 से 65 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली टीमों को ही फाइनल मे प्रवेश मिला था। भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में 60 प्रतिशत अंक का आंकड़ा पार करने के लिए बचे हुए 9 मुकाबलों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे। इससे कम पर उसकी राह अन्य टीम पर निर्भर करेगी। श्रीलंका में टीम को दो टेस्ट खेलने हैं। यहां भारतीय टीम का रिकार्ड अच्छा रिकॉर्ड है, भारतीय टीम को ये सीरीज 2-0 से जीतनी होगी। न्यूजीलैंड में टीम को दो टेस्ट खेलने हैं। यहां जीतना हालांकि आसान नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम अगर सीरीज 1-1 से बराबर भी रखती है तो भी उसे नुकसान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में उसे घरेलू जमीन पर 5 टेस्ट खेलने हैं। इसमें उसे कम से कम तीन जीत ने होंगे तभी उसके लिए फाहनल में पहुंचना संभव होगा। 

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति