अफ्रीका ने पावरप्ले में गंवाए तीन विकेट, जॉर्जी-मैथ्यू ने पारी को संभाला

रांची 
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को झारखंड के रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 135 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर, बॉश, मार्को और बार्टमन ने 2-2 विकेट चटकाए।

350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। रिकल्टन और डिकॉक खाता नहीं खोल सके। हर्षित ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्शदीप सिंह ने एडन मार्करम को आउट किया। एडन सात रन ही बना सके।

श्रभारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 51 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंद में 8 रन ही बना सके। वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंद में 13 रन बनाए। विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। रविंद्र जडेजा 20 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 56 गेंद में 60 रन की पारी खेली। अर्शदीप बिना खाता खोले आउट हुए।

पावरप्ले में अफ्रीका ने गंवाए तीन विकेट
साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाए हैं। जॉर्जी 22 और ब्रीट्ज्की 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति