रिलेशनशिप बिगाड़ देते हैं ये 5 पति-संकेत, चाणक्य नीति से जानें सच्चाई

व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख मौसम की तरह आते-जाते रहते हैं। जिनसे निपटने के लिए कई बार जीवनशैली तो कभी व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव जरूरी हो जाता है। जीवन से जुड़े ऐसे ही कई बदलाव और व्यक्ति के स्वभाव के बारे में चाणक्य नीति में कई बातें कही गईं हैं। जीवन पर आधारित चाणक्य के सूत्र आज भी उतने ही कारगर हैं जितने तब हुआ करते थे। खास बात यह है कि चाणक्य के ये सूत्र चाणक्य नीति के तौर पर हमारे पास मौजूद हैं। चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बातें दर्ज हैं जिन्हें अपने जीवन में उतारकर व्यक्ति खुशहाल और सफल जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'चाणक्य नीति' में ऐसे पुरुषों के बारे में भी बताया है, जो विवाह के बाद अपनी पत्नी का जीवन खराब कर देते हैं। ऐसे खराब पतियों को पहचानने के लिए 'चाणक्य नीति' में 5 निशानियां बताई गईं हैं।

आलसी पुरुष

चाणक्य नीति के अनुसार शादी से पहले मर्दों के कंधों पर घर की कोई खास जिम्मेदारी नही होती है। लेकिन शादी के बाद उन्हें परिवार के साथ पत्नी और बच्चों के खर्च भी उठाने पड़ते हैं। लेकिन जो मर्द आलसी होता है और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से नहीं उठाता है, शादी के बाद परिवार पर बोझ बन जाता है। ऐसे पुरुष काम करने से या तो हमेशा बचते रहते हैं या फिर उसे कल पर टालते रहते हैं। ऐसे मर्द शादी के बाद घर की जिम्मेदारियां नहीं निभाने की वजह से अपनी पत्नी के लिए मानसिक और आर्थिक परेशानी का कारण बनते हैं।

कमजोर आर्थिक स्थिति

आचार्य चाणक्य का कहना था कि जो पुरुष घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोशिश नहीं करते, वो शादी के बाद हमेशा अपने खर्च और घर की जरूरतों के लिए पत्नी पर ही निर्भर रहते हैं। जिसकी वजह से धीरे-धीरे उनके रिश्तों में तनाव और खटास पैदा होने लगती है। जो शादीशुदा जीवन की डोर को कमजोर बनाती है।

नशे के आदी पुरुष

चाणक्य नीति के अनुसार नशे की लत में डूबे पुरुष ना सिर्फ अपनी सेहत बल्कि परिवार की शांति, रिश्तों में बचे प्यार और परिवार की इज्जत, हर चीज को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे पुरुषों की यह आदत शादी के बाद पत्नी के लिए बोझ औ दुख का कारण बन जाती हैं।

गुस्सैल स्वभाव वाले पुरुष

आचार्य चाणक्य के अनुसार अत्यधिक गुस्सा करने वाले पुरुष अपने स्वभाव की वजह से पत्नी के साथ अपने रिश्ते को कमजोर बना देते हैं। ऐसे पुरुष पत्नी को असुरक्षित महसूस करवाकर पूरे परिवार के लिए तनाव और डर का कारण बन जाते हैं।

जिम्मेदारी से भागने वाले पुरुष

शादी के बाद जो मर्द अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने से पीछे भागते हैं, पत्नी के लिए तनाव और चिंता का कारण बनने लगते हैं।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति