SIR फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी, 11 दिसंबर नई डेडलाइन, 16 दिसंबर को आएगा ड्राफ्ट

नई दिल्ली 
देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR Deadline Extended) की प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल में गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर तय की गई है, जो पहले 4 दिसंबर थी। इसी तरह केरल में भी एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। दोनों राज्यों में ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर संशोधन देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।

चुनाव आयोग के अनुसार संशोधित शेड्यूल में 11 दिसंबर तक पोलिंग स्टेशनों को व्यवस्थित करने और आवश्यक सुधार कार्य पूरे किए जाएंगे। उसके बाद 12 से 15 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल को अपडेट करने और ड्राफ्ट रोल तैयार करने की प्रक्रिया चलेगी। 16 दिसंबर को आयोग ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी करेगा, जिसके बाद नागरिक 15 जनवरी तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।
 
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 16 दिसंबर से 7 फरवरी के बीच प्राप्त गणना फॉर्म और दावों-आपत्तियों पर निर्णय लें। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आयोग 12 फरवरी को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। शेड्यूल में किया गया यह बदलाव उन बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) के लिए राहत लेकर आया है, जो अभी तक गणना फॉर्म जमा कराने और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा नहीं कर पाए थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति