हाइवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन का खामियाज़ा: BMO पर FIR

बैकुंठपुर

नेशनल हाइवे के बीच कार रोककर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले सोनहत बीएमओ को भारी पड़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें बीएमओ के साथ उनका साथी कार की बोनट पर केक काटते हुए नजर आ रहा है. इस दौरान वह आतिशबाजी भी कर रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ डॉ. अनित बखला और उसके दोस्त पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला सोनहत में बीएमओ के पद पर पदस्थ हैं. उन्होंने अपने दोस्त के साथ 28 नवंबर की रात जन्मदिन मनाने के लिए जा रहे थे. बैकुंठपुर से लगे रामपुर तिराहा के पास बीच सड़क पर कार (क्रमांक सीजी 16 सीआर 0016) खड़ी की और फिर बोनट पर केक रखकर काटा. जन्मदिन के उत्साह में आतिशबाजी भी की गई.

हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद बीएमओ का बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ. जिसपर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी. अब पुलिस ने बीएमओ समेत दो लोगों पर BNS की धारा 285, 288, 3 (5) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 122, 177 के तहत अपराध दर्ज किया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति