घरेलू LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, मगर बिना 4 अंकों के डिलीवरी नहीं होगी; नए नियम जारी

भोपाल 

. दिसंबर के पहले दिन की सुबह-सुबह एमपी सहित देशवासियों के लिए गुड न्यूज़ आ गई है। तेल कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर यानी कुकिंग गैस की कीमत कम हो रही है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 10 रुपए तक कम कर दिए गए है। वहीँ, एमपी के ग्वालियर में घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी व्यवस्था में किए गए बदलाव अब उपभोक्ताओं को सीधे प्रभावित कर रहे हैं।

तेल कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब सिलेंडर तभी दिया जाएगा, जब उपभोक्ता डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DSC) या ओटीपी बताएंगे। यह कोड बुकिंग के समय उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। नई व्यवस्था के तहत बिना डीएससी कोड के किसी भी स्थिति में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। 

बढ़ रहे थे गलत डिलीवरी के मामले

अब तक उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद हॉकर को डीएससी कोड बताता था। कई बार उपभोक्ता घर पर नहीं मिलता था या उसके पास कोड मौजूद नहीं होता था, तब भी एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी कर देती थी। इससे गलत डिलीवरी के मामले बढ़ रहे थे और कई बार उपभोक्ता को सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आती थीं। इसी को देखते हुए कंपनियों ने इसे अनिवार्य किया है और इसके लिए अपने सॉटवेयर में भी बड़े पैमाने पर बदलाव कर दिए हैं।

उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतें

नई व्यवस्था से उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है जो कामकाज के कारण घर पर नहीं रहते। इसके अलावा कई बार बुकिंग जिस मोबाइल नंबर से होती है, वह उपभोक्ता के पास मौजूद नहीं होता या वह नंबर किसी अन्य सदस्य का होता है, ऐसे में हॉकर डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं। ग्वालियर-चंबल एलपीजी फेडरेशन के कॉर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला ने बताया कि कंपनियां अब किसी भी हालत में डीएससी कोड के बिना सिलेंडर देने को तैयार नहीं हैं। यह कदम उपभोक्ता सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों के लिए जरूरी माना जा रहा है।

धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम…

नई प्रक्रिया से गलत डिलीवरी और धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगने लगी है। पहले कई हॉकर अपने लाभ के लिए किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर दे देते थे, जिससे वास्तविक उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ओटीपी आधारित सिस्टम से सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिलेंडर सिर्फ असली उपभोक्ता को ही मिले।

शहर में गैस आपूर्ति

    शहर में 5.44 लाख उपभोक्ता
    40 गैस एजेंसियां संचालित
    रोजाना 12 हजार सिलेंडरों की डोर स्टेप सप्लाई
    इंडेन, एचपी और बीपीसीएल की एजेंसियों से वितरण

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति