भोपाल में खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, भोपाल टीम ने विदिशा को हराकर जीता खिताब

भोपाल में खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, भोपाल टीम ने विदिशा को हराकर जीता खिताब

भोपाल
देश के हृदय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित महाराणा प्रताप जागीराबाद शासकीय स्कूल में आज खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की कुल 10 महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
निर्णायक फाइनल में भोपाल महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विदिशा महिला टीम को सीधे दो सेटों में पराजित किया।पहला सेट : 21–12
दूसरा सेट : 21–17 ।दोनों सेटों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, सटीक रणनीति और मजबूत खेल भावना दिखाते हुए दर्शकों का उत्साह लगातार बनाए रखा और अंततः खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप अपने नाम की।
टूर्नामेंट के दौरान मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने संबोधन में कहा कि “खेल समाज की ऊर्जा और युवा शक्ति का प्रतीक हैं। आवश्यक है कि हम सब मिलकर खेलों को प्रोत्साहित करें। सरकार को भी महिला खिलाड़ियों के लिए बजट बढ़ाकर अधिक संसाधन और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए।”उनके प्रेरक शब्दों ने खिलाड़ियों में नया उत्साह भरा।
इस आयोजन में खेल जगत से जुड़े कई सम्मानित व्यक्तित्व प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,राधेश्याम भार्गव, अध्यक्ष, भोपाल शूटिंग बॉल एसोसिएशन
कैलाश तवानी, अध्यक्ष, महाराणा प्रताप क्लब हिमायतुल्लाह हाशमी, वरिष्ठ खेलप्रेमी,भानु भारद्वाज खेल संरक्षक,पुरुषोत्तम रूपचंदानी, सामाजिक कार्यकर्ता,जितेंद्र सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया,हिमांशी चौबे, संरक्षक, भोपाल शूटिंग बॉल संघ,रोहित सिंह, महासचिव,टूर्नामेंट में उपस्थित प्रदेश की प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ी प्रथम महिला विक्रम अवार्ड से सम्मानित हेमलता, रेखा, तबस्सुम, शानू ,एकलव्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी: सिद्धि छतवानी, छवि, संजना, अदिति, इशिका, वंशिका इन सभी खिलाड़ियों ने नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खिलाड़ी भी ऐसे आयोजन से उत्साहित नजर आए और उन्होंने खेलो इंडिया द्वारा मंच प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति