ऐसे मिनटों में लगाएं अपने चोरी हुए फोन का पता

मौजूदा समय में हमारे ज्यादातर काम स्मार्टफोन पर होते हैं फिर चाहे वो ऑफिशियल काम हो या फिर पर्सनल काम। स्मार्टफोन पर हमारी निजी जानकारी जैसे फोटोज, वीडियोज, सोशल मीडिया अकाउंट और बेंकिग जैसी जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में फोन का खो जाना या फिर चोरी हो जाना किसी भी यूजर के लिए बूरे सपने से कम नहीं है। फोन के चोरी होने या फिर खो जाने पर गूगल का एक फीचर आपके काम आ सकता है।

दरअसल एप्पल के फाइंड माय फोन फीचर की तरह एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यूजर्स को फाइंड माय फोन फंक्शन मिलता है। फाइंड माय फोन फंक्शन की मदद से आप अपने फोन की पुरानी लोकेशन से लेकर मौजूदा लोकेशन तक की जानकारी पा सकते हैं। गूगल मैप्स की मदद से आप अपने खोए हुए फोन को मिनटों में ढूंढ सकते हैं। तो जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में जो आपके काम आ सकते हैं।

Step 1: अपने स्मार्टफोन या फिर पीसी पर ब्राउजर को ओपेन करें और डब्लूडब्लूडब्लू डॉट मैप्स डॉट गूगल डॉट को डॉट इन पर जाएं।

Step 2: अपने उस गूगल अकाउंट से लॉग-इन करें जिससे खोया या फिर चोरी हुआ फोन लिंक था।

Step 3: ऊपर दाई ओर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

Step 4: इसके बाद योर टाइमलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 5: यहां उस साल, महीना या फिर दिन की जानकारी इंटर करें जब से आप अपने खोए हुए फोन की लोकेशन का पता लगाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपका फोन 14 अगस्त को चोरी हुआ है या फिर खोया है, तो टाइम लाइन में 14 अगस्त 2018 इंटर करें।

Step 6: मैप आपको फोन की पुरानी लोकेशन से लेकर मौजूदा लोकेशन तक की पूरी जानकारी देगा।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति