नए लुक में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन संग फिल्म में धमाल मचाने को तैयार

मुंबई 
 मशहूर अभिनेत्री अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने लुक की तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग के दौरान अपने कुछ लुक्स की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अनन्या अलग-अलग स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके बाल, मेकअप और ड्रेस भी परफेक्ट हैं। तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के टाइटल ट्रैक के मेरे कुछ पसंदीदा लुक्स। क्या आपने अभी तक टाइटल ट्रैक देखा? मेरी ग्लैम और फैशन टीम को ढेर सारा प्यार।" 

पोस्ट शेयर करने के बाद अनन्या के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेत्री उर्मिला मंतोडकर, महीप कपूर और नव्या नवेली नंदा ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि अभिनेत्री फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ 6 साल बाद वापसी कर रही हैं। इससे पहले वे साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आई थीं।
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शक पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

admin

Related Posts

₹250 करोड़ी घर में आलिया–रणबीर का गृह-प्रवेश, राहा के नन्हें हाथों ने जीता फैंस का दिल

मुंबई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया आशियाना लंबे समय से बन रहा था, जो कि अब तैयार हो गया है। बेटी राहा के नाम पर बनी 250 करोड़…

डकोटा जॉनसन के महाकुंभ पहुंचने पर ऐश्वर्या राय दंग, एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया वायरल

लॉस एंजिल्स बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय यूं तो कम नजर आती हैं लेकिन जब किसी इवेंट में वह स्पॉट होती हैं, सबका दिल जीत लेती हैं। उन्हें इस वक्त रेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

क्यों डराती है शनि की महादशा? समझें इसके प्रभाव और राहत के उपाय

क्यों डराती है शनि की महादशा? समझें इसके प्रभाव और राहत के उपाय

शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें

शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें

2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें व्रत और पूजा की पूरी तारीखें

2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें व्रत और पूजा की पूरी तारीखें

5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास