टीम में तब्दीलियाँ जारी, लेकिन वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की निराशा का सिलसिला थमने का नाम नहीं

नई दिल्ली 
अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो 19 नवंबर 2023 का दिन हर किसी को याद होगा। उस दिन टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी जीत हासिल की थी। उस मैच में टीम इंडिया ने टॉस गंवाया था, लेकिन उस मैच से एक सिलसिला भी शुरू हुआ था, जो दो साल से ज्यादा समय के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टॉस हारी थी और इसके बाद से लगातार टॉस हारती चली आ रही है। आखिरी टॉस भारत ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था।
 
हैरानी की बात ये है कि 2023 के बाद से कप्तान भी बदल गए हैं, लेकिन टॉस को लेकर टीम इंडिया की किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रही है। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद की, लेकिन टॉस नहीं जीत पाए। अब कप्तान केएल राहुल हैं, लेकिन टीम इंडिया अभी भी टॉस नहीं जीत पाई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में कप्तान केएल राहुल टॉस हार गए हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ये टॉस के मामले में लगातार 20वीं हार है और ये अपने आप में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

आपको ये बात की जानकर हैरानी होगी कि अगर किसी सिक्के को एक लाख से ज्यादा बार भी उछाला जाए तब भी शायद ये संयोग नहीं बनेगा कि लगातार कोई टॉस हारे। ऐसे में इसे किस्मत ही कहेंगे, जो अभी टॉस के मामले में भारत की खराब चल रही है। कप्तान कोई भी हो, लेकिन टीम टॉस नहीं जीत पा रही है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम इस दौरान मैच खूब जीत रही है। इस दौरान एक आईसीसी इवेंट भी भारत ने जीता है, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था, लेकिन कुछ मैचों में टॉस न जीत पाने की कमी भी खली है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति