न्यूज़ीलैंड की जोरदार बढ़त: जैकब डफी का ‘पंजा’, विंडीज़ पहली पारी में ढही

नई दिल्ली 
क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दो दिन के खेल के बाद मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कीवी टीम 231 रन पर ढेर जरूर हो गई थी, लेकिन कैरेबियाई टीम को अच्छी शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम ने 167 रनों पर रोक दिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने इस मैच में 64 रनों की बेसकीमती बढ़त हासिल कर ली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पेसर जैकब डफी का कहर देखने को मिला, जिन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए।
 
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला काफी हद तक सही साबित भी हुआ था, क्योंकि मेजबान टीम पहली पारी में 231 रनों पर ढेर हो गई थी। कीवी टीम के लिए केन विलियमसन ने 52 रनों की पारी खेली थी, जबकि 47 रन माइकल ब्रेसवेल ने बनाए थे। 29 रन टॉम ब्लंडेल के बल्ले से निकले थे। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच, जेडेन सील्स, ओजाय शील्ड्स और जस्टिन ग्रीव्स ने दो-दो विकेट निकाले थे। एक-एक सफलता रोस्टन चेज और जोहनन लहाने को मिली।

वहीं, जब कैरेबियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 10 रन पर 2 विकेट गिर गए थे। हालांकि, तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और 67 रनों के भीतर 8 विकेट वेस्टइंडीज ने खो दिए। शाई होप ने 56 और तेजनारायण चंद्रपॉल ने 52 रनों की पारी खेली। दो और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में सफल हुए, लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने निराश किया। वेस्टइंडीज के लिए 5 विकेट जैकब डफी, 3 विकेट मैट हेनरी और 2 विकेट जैकरी फॉल्क्स ने चटकाए।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है और 32 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए हैं। बढ़त 96 रनों की हो चुकी है। कप्तान टॉम लैथम 14 और डेवन कॉनवे 15 रन बनाकर नाबाद हैं। अगर वेस्टइंडीज की टीम ने कीवी टीम को जल्दी नहीं रोका तो फिर मैच कैरेबियाई टीम के हाथ से निकल जाएगा।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति