थियेटर में ‘धुरंधर’ देखने की उम्मीद? ये कारण रोक सकते हैं आपकी एंट्री

मुंबई

अगर आप फिल्म  ‘धुरंधर’  के इंतजार में है तो ये खास आपके लिए ही है। दरअसल, फिल्म देखने के लिए अब कईयों को एंट्री नहीं मिलेगी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म  ‘धुरंधर’ को सेंटरल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। बोर्ड की मंजूरी के बाद यह फिल्म अपनी निर्धारित तारीख 5 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

CBFC ने अपने सर्टिफिकेट में स्पष्ट किया कि फिल्म का विषय काफी डार्क, तीव्र और परिपक्व (मैच्योर) है। साथ ही इसमें दिखाए गए कई हिंसक दृश्यों के कारण इसे केवल 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के दर्शकों के लिए उपयुक्त माना गया है। बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्म का रनटाइम, सिनॉप्सिस और अन्य विवरण भी जारी कर दिए गए हैं, जिनमें कुछ आवश्यक कट और बदलाव भी शामिल हैं।

17 साल का रिकॉर्ड टूटा
फिल्म को 2 दिसंबर को प्रमाणित किया गया। इसका कुल रनटाइम 214.1 मिनट (3 घंटे 34 मिनट 1 सेकंड) है। इस अवधि के साथ ‘धुरंधर’ पिछले 17 वर्षों में सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अशुतोष गोवारिकर की 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोधा अकबर’ (3 घंटे 33 मिनट) के नाम था।

फिल्म को प्रमाणन देने से पहले CBFC ने किए कई बदलाव

हिन्दी डिस्क्लेमर की आवाज जोड़ना
नशा व सिगरेट सेवन के खिलाफ चेतावनियां शामिल करना
कुछ दृश्यों में हिंसा की तीव्रता कम करना
गालियों को म्यूट करना
एक मंत्री के किरदार का नाम बदलना
शुरुआती हिंसक दृश्य हटाकर अन्य विजुअल जोड़ना
एंड क्रेडिट्स में अतिरिक्त दृश्य और संगीत शामिल करना

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति