बैटिंग का मेगा शो: कोहली, ऋतुराज और राहुल चमके, टीम इंडिया का 359 का पहाड़ जैसा स्कोर

रांची 
आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। दोनों टीमें यायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया। भारत की ओर से फिलहाल कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल (52)* और रवींद्र जडेजा (17)* बैटिंग कर रहे हैं। विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) शतक जड़कर लौटे। यशस्वी जायसवाल ने 22 और रोहित शर्मा ने 14 रनों का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने सिर्फ एक रन बनाया। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। कप्तान टेम्बा बावुमा के अलावा स्पिनर केशव महाराज और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया। बावुमा और महाराज को रांची में पहले वनडे में आराम दिया गया था। भारत ने कोई फेरबदल नहीं किया। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में है। भारत ने पहले वनडे में मेहमान टीम को 17 रनों से हराया था, जिसमें विराट कोहली के बल्ले से ऐतिहासिक 52वां शतक निकला।

भारत ने दिया 359 का टारगेट
भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट दिया है। कप्तान राहुल 66 और जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने बॉश के आखिरी ओवर में 18 रन बटोरे।

केएल राहुल ने जमाया अर्धशतक
कप्तान केएल राहुल ने 33 गेंदों में अर्धशतक जमाया है। यह उनका 20वां वनडे अर्धशतक है। जडेजा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय पारी में सिर्फ दो ओवर बचे हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति