कलेक्टर बोले—उद्योगों की जरूरतें ध्यान में रखते हुए आईटीआई में नये कोर्स शुरू हों

उद्योगों की वर्तमान जरूरतों के अनुसार आईटीआई में शुरू किये जायें नये ट्रेड
जिला कौशल समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश.

जबलपुर 

कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने उद्योगों की वर्तमान जरूरतों को देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में इलेक्ट्रिकल व्‍हीकल, स्‍मार्ट फोन रिपेयरिंग, फूड प्रोसेसिंग, हाउस कीपिंग एवं हॉस्पिटेलिटी जैसे नए ट्रेड शुरू करने के निर्देश दिये हैं, ताकि युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सके। आज बुधवार को आयोजित ‍जिला कौशल समिति की बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने जिले के उद्योग संगठनों से संपर्क कर पीएम विश्‍वकर्मा योजना के अंतर्गत आने वाले शॉर्ट टर्म कोर्सिस का व्‍यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

कलेक्‍टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, संयुक्‍त संचालक कौशल विकास बी एस पनिका, जिला व्‍यापार उद्योग केन्‍द्र के महा प्रबंधक विनीत रजक, संभागीय आईटीआई के प्राचार्य अर्पित शुक्‍ला एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि के तौर पर हिमांशु खरे, दीपक जैन एवं गौरव अग्रवाल मौजूद थे।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे युवाओं को औद्योगिक इकाईयों का भ्रमण कराने के निर्देश भी दिये। उन्‍होंने कहा कि इससे युवाओं को अत्‍याधुनिक मशीनों से अवगत होने का अवसर मिलेगा और वे उद्योगों की वर्तमान जरूरतों को जान सकेंगे। उन्‍होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों में वर्तमान में युवाओं को प्रशिक्षण देने में इस्‍तेमाल की जा रही मशीनों को उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक अपग्रेड करने पर भी जोर दिया। 

बैठक में युवा संगम के माध्‍यम से युवाओं को उपलब्‍ध कराये जा रहे रोजगार पर भी चर्चा की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि युवा संगम या जॉब फेयर के माध्‍यम से निजि कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए चयनित किये गये युवाओं की ट्रेकिंग की जाये और देखा जाये कि वे वहां वास्‍तव में काम कर रहे हैं या नहीं। कलेक्‍टर ने कौशल विकास समिति की बैठक हर माह आयोजित करने के निर्देश भी दिये। 

बैठक के प्रारंभ में प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था अर्पित शुक्‍ला ने आईटीआई में संचालित विभिन्‍न ट्रेडों एवं कौशल विकास के अंतर्गत आने वाली योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोत्‍साहन योजना के तहत प्राप्‍त उपलब्धियों तथा युवा संगम के माध्‍यम से प्‍लेसमेंट पर प्रजेंटेशन दिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति