कांग्रेस का बड़ा बयान: भारत-पाक युद्ध में रूस के रुख पर फिर छिड़ी राजनीतिक बहस

रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि रूस अब भारत का पहले जितना अच्छा मित्र नहीं रहा। उदित राज ने कहा है कि पहले रूस हमारा पक्का दोस्त हुआ करता था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय, रूस ने हमारा उस तरह से साथ नहीं दिया जैसा देना चाहिए था। पुतिन के भारत पहुंचने से ठीक पहले इस तरह की बयानबाजी से नया विवाद छिड़ सकता है।

उदित राज ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “रूस हमारा पक्का दोस्त हुआ करता था। लेकिन इस बार जो पहलगाम के बाद भारत-पाक युद्ध हुआ, उसके बाद रूस को जिस तरह से खड़ा होना चाहिए था, वह नहीं हुआ।” कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “इसका अंतर्राष्ट्रीय पर बहुत असर पड़ा है। मैं चाहूंगा कि जो पुरानी दोस्ती, नेहरू जी के समय से, इंदिरा जी के समय से चली आ रही है, वह दोस्ती फिर से प्रगाढ़ हो।”

अमेरिका के दबाव में आया भारत- उदित राज
उदित राज ने आगे रूसी तेल के आयात का जिक्र कर दावा किया कि भारत ने अमेरिका के दबाव ने आकर रूस से तेल का आयात कम कर दिया है। उन्होंने कहा, “ट्रंप के दबाव में तेल खरीदना बंद कर दिया गया है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। कई क्षेत्रों में बातचीत होनी है। इसके आउटकम के बाद ही इस पर टिप्पणी की जा सकती है। हम चाहते हैं जिस तरह रूस चट्टान की तरह भारत के खड़ा रहता था, वो दोस्ती फिर से बने।”

गुरुवार को दिल्ली पहुचेंगे पुतिन
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सम्मान में उसी दिन एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। पुतिन की इस यात्रा का व्यापक उद्देश्य ऐसे समय में भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है, जब भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में तीव्र गिरावट आई है।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति