एडेन मार्करम का जिगरा देखिए! भारत को हराने के बाद भी कही वो बात, जो शायद ही कोई क्रिकेटर कह पाता

रायपुर 
दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले एडेन मार्करम ने कहा कि रन बनाना तभी मायने रखता है जब टीम जीतती है। वह पहले वनडे में मामूली अंतर से मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। मार्करम ने रायपुर में 110 रन की शानदार पारी खेली, जिससे दक्षिण अफ्रीका 359 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा। भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीता था।

मार्करम रायपुर वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘रन तभी मायने रखते हैं जब आप मैच जीतते हैं। ईमानदारी से कहूं तो कम से कम मेरे लिए तो यही मायने रखता है। अगर हम अगर दूसरा वनडे हार जाते तो मैं पिछले मैच की तरह ही दुखी होता। जीत हासिल करके मुझे वास्तव में बहुत खुशी हुई है।’’ उन्होंने पहले मैच का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पहले मैच में शुरुआत में ही तीन विकेट गिर जाने के कारण ही हम जीत हासिल नहीं कर पाए और इसके लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं।’’

दूसरे वनडे में मार्करम के शतक के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 68 रन बनाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्करम ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि जैसे हम फिर से पहले वाला मैच खेल रहे हैं।’’ सीरीज बराबर करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अब शनिवार को विशाखापट्टनम में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा जिससे टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ेगा।

मार्करम ने इस बारे में कहा, ‘‘अभी इन टूर्नामेंट में काफी समय है लेकिन विश्वास और आत्मविश्वास संभवतः दो चीजें हैं जिन्हें आप एक टीम के रूप में हासिल कर सकते हैं। बड़े लक्ष्य हासिल करने से टीम को यह आत्मविश्वास मिलता है और भविष्य में ऐसी स्थिति में होने पर हम कह सकते हैं कि हमने पहले ऐसा किया है और फिर से ऐसा कर सकते हैं।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति