लापरवाही पर सख्त सरकार: 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो होमगार्ड और दो PRD जवानों पर होगी कार्रवाई

बरेली
यूपी के बरेली शहर में नो इंट्री में घुसे ट्रक के मामले में ट्रेफिक ड्यूटी में लगे चार पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है। वहीं दो होमगार्ड, दो पीआरडी जवानों के खिलाफ कार्रावाई को विभागीय अधिकारियों को लिखा गया है। बता दें कि बरेली में बुधवार सुबह नो एंट्री में ट्रक घुसने से स्कूटी सवार दंपती को टक्कर लगी थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए है। 

जानिए कैसे हुई घटना 
पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि बुधवार को भारी वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र डेलापीर तिराहा, स्टेडियम रोड पर एक ट्रक संख्या ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया था, जिसमें महिला की मौके पर हुई मृत्यु हो गयी थी। जबकि स्कूटी चालक बुजुर्ग घायल हो गए थे। इस घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात की रिपोटर् के आधार पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से चार पुलिस कर्मी को निलम्बन की कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

इन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नो इंट्री में ड्यूटी पर तैनात टीएसआई सतनाम सिंह, मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, महिला मुख्य आरक्षी अंजू रानी, और आरक्षी सौरभ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। जबकि होमगार्ड प्रभू दयाल, होमगार्ड रामरतन, पीआरडी मान सिंह, धर्मपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिये जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड व जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, जनपद बरेली को पत्राचार किया गया।     

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति