स्कूल में दहशत: दबंगों ने कक्षा में घुसकर छात्र पर हमला, वीडियो वायरल

जबलपुर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बुधवार को गणित विभाग में संचालित कक्षा में कुछ युवक घुसे और एक छात्र को घसीटकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने विभाग के गमले और दरवाजों को भी तोड़ दिया। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है और मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

छात्र ने क्या कहा
विश्वविद्यालय के गणित विभाग को दी शिकायत में छात्र नितेश कुमार मरकाम ने बताया कि वह विश्वविद्यालय में बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र है। बुधवार को सुबह के सत्र में वह क्लास अटेंड कर रहा था तभी देवेन्द छात्रावास के कुछ छात्र पहुंचे और खींचकर क्लास से बाहर निकाला गया और मेरे साथ मारपीट की गई है। इसमें मुख्य आरोपित सत्यम केवट है जबकि मौके पर उसके अन्य साथी भी थे।
 
डिपार्टमेंट में भी नुकसान
छात्र ने इस बात का भी उल्लेख किया कि उसे मारते हुए बाहर ले जाया गया, जिससे घटना को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने देखा है। इस दौरान डिपार्टमेंट में नुकसान भी किया गया। इस मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस मामले में गणित विभाग के प्रमुख डॉ. जेके मैत्रा ने कहा कि छात्र नितेश ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे क्लास में पढ़ने के दौरान जबरन बाहर निकाला गया और जमकर मारपीट की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति