गर्भवती महिलाएँ और अमरूद: क्या बढ़ जाता है सर्दी-खांसी का खतरा? जानें विशेषज्ञ की राय

कुछ फलों को लेकर यह धारणा बनी हुई है कि उन्हें खाने से सर्दी-खांसी बढ़ जाती है, इसलिए उन्हें ठंड के मौसम में अवॉइड करना चाहिए। इन्हीं फलों में अमरूद का नाम भी शामिल है। इसी वजह से कई बार प्रेग्नेंट महिलाओं को भी सलाह दी जाती है कि वे अमरूद न खाएं। लेकिन क्या सच में अमरूद सर्दी-खांसी बढ़ाता है, या फिर यह सिर्फ एक मिथ है? आइए इस बारे में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता की राय जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे क‍ि प्रेग्‍नेंट मह‍िलाओं को इसे खाने के क्‍या लाभ म‍िलते हैं। चल‍िए जानते हैं व‍िस्‍तार से।

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को अमरूद जरूर खाना चाहिए। यह एक ऐसा फल है जो ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। अमरूद में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और इम्‍युन‍िटी को बूस्‍ट करता है, और आपको कोल्‍ड-कफ नहीं होने देता है। इसके अलावा, इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।

बेबी के ब्रेन डेवलपमेंट के ल‍िए बेहद लाभदायक
एक्सपर्ट बताती हैं कि अमरूद में फोलेट होता है, जो बेबी के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे गर्भावस्था में डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

अमरूद को सही मात्रा में खाना है बेहद जरूरी
डॉक्‍टर कहती हैं महि‍लाएं इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि फल को सही मात्रा में खाना जरूरी है। वे कहती हैं क‍ि प्रेग्नेंट महिलाओं को एक दिन में एक अमरूद ही खाना चाहिए। बहुत ज्‍यादा पके हुए या बिल्कुल कच्चे अमरूद से बचना चाहिए। और हां, इसे खाने से पहले अच्छी तरह धोना न भूलें।

 

admin

Related Posts

Aadhaar और मोबाइल लिंक कराया है? सावधान! नई साइबर फ्रॉड ट्रिक से खाली हो सकता है अकाउंट

नई दिल्ली अगर आपने भी आधार और मोबाइल नंबर को लिंक कराया है, तो आपको भी चौकन्ना हो जाना चाहिए। दरअसल साइबर अपराधियों ने लोगों के बैंक खाते खाली करने…

WhatsApp Web वर्ज़न पर वॉइस और वीडियो कॉल फीचर की शुरुआत, डेस्कटॉप ऐप की अब कोई जरूरत नहीं

मुंबई   मेटा की मैसेंजिंग कंपनी व्हाट्सएप अपने वेब यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप वेब पर जल्द ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल

सरस्वती पूजा विधि: घर में पूजन के लिए जरूरी सामग्री, शुभ समय और खास नियम

सरस्वती पूजा विधि: घर में पूजन के लिए जरूरी सामग्री, शुभ समय और खास नियम