अजमेर में बम धमकी से हड़कंप: दरगाह और कलेक्ट्रेट को कराया खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अजमेर
अजमेर में गुरुवार दोपहर अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें लिखा गया कि अजमेर कुडनकुलम परमाणु संयंत्र, कलेक्टर कार्यालय और दरगाह गरीब नवाज में 4 RDX IED लगाए गए हैं। पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा। सुरक्षा इंतजाम और सर्च ऑपरेशन धमकी मिलने के बाद कलेक्ट्रेट और दरगाह परिसर को खाली करवा दिया गया। पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चार थानों की पुलिस, सीआईडी और एटीएस की टीम लगातार परिसर की तलाशी में लगी हुई है।

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि “कलेक्ट्रेट को मिले ईमेल में दरगाह और कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी दी गई है। सभी विभाग सक्रिय हैं। कलेक्ट्रेट पूरी तरह से चेक किया गया है और अब दरगाह परिसर की तलाशी जारी है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।”

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
धमकी के बाद दरगाह और कलेक्ट्रेट के चारों ओर पुलिस तैनात की गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड से परिसर के हर हिस्से की जांच की जा रही है। तीन साल बाद दरगाह को पूरी तरह से खाली करवाया गया है। सितंबर 2022 में, जब बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना दरगाह जियारत करने आई थीं, तब भी सुरक्षा के मद्देनज़र परिसर खाली करवाया गया था। इस दौरान कुछ खादिम सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में चेकिंग में शामिल हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति