सिमर भाटिया के फिल्मी सफर की शुरुआत, अक्षय कुमार ने शेयर की दिल छू लेने वाली यादें

मुंबई

अक्षय कुमार के घर से फिल्मों में कदम रखने के लिए उनकी अगली जेनरेशन तैयार नजर आ रही है। उनकी भांजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म 'इक्कीस'से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब अक्षय ने अपनी भांजी के लिए सोशल मीडिया परएक लंब-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है।

अक्षय ने अपनी भांजी का इंडस्ट्री में वेलकम करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में सिमर के सिनेमा में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत पर गर्व और खुशी जताई है। घर की इस लाडली की इस शुरुआत को परिवार के लिए एक खास पल बताया है।

'तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर अब'
अक्षय ने भांजी के लिए नोट शेयर करते हए लिखा, 'तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर अब तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते देखना… ज़िंदगी वाकई एक चक्र की तरह है। सिमर, मैंने तुम्हें एक शर्मीली बच्ची से, जो अपनी मां के पीछे छिप जाती थी, एक कॉन्फिडेंट लड़की में बदलते देखा है जो कैमरे का सामना करने के लिए ऐसे तैयार है जैसे वो इसी के लिए बनी हो।'

'हम भाटिया का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो'
उन्होंने आगे लिखा, 'सफर मुश्किल है लेकिन जैसा कि मैं तुम्हें जानता हूं, तुम उसी स्पार्क, उसी ईमानदारी और उसी जिद्दी इरादे के साथ इसमें जाओगी जो हमारे परिवार में है। हम भाटिया का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो और फिर यूनिवर्स का मैजिक देखो।' अक्षय ने आगे लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा… दुनिया सिमर भाटिया से मिलने वाली है लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक स्टार रही हो। चमकती रहो!'

अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' से इंडस्ट्री में डेब्यू
सिमर भाटिया इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक 'सितारे' बुधवार को रिलीज हुआ। इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। इसी के साथ मेकर्स ने सिमर भाटिया का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी शेयर किया। बता दें कि सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं।

इस फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी
बता दें कि ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है जो परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन की कहानी है। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और यह 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आनेवाले हैं जो उनके जीवन की आखिरी फिल्म बताई जा रही है।

admin

Related Posts

बॉर्डर 2′ के पहले शो की कैंसिलेशन से फैंस को झटका, सनी की करियर की बेस्ट ओपनिंग की उम्मीद

मुंबई  सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. जिससे बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. हालांकि, रिलीज…

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन का आज ऐलान: क्या भारत की ‘होमबाउंड’ मारेगी बाजी, जानिए LIVE डिटेल्स

लॉस एंजिल्स 22 जनवरी की शाम को ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस का ऐलान होने वाला है। दुनियाभर की नजरें फिल्म वर्ल्ड की इस सबसे प्रतिष्ठित और बड़े अवॉर्ड समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल