सगाई टूटी या सिर्फ अफ़वाह? शादी पोस्टपोन के बाद स्मृति मंधाना के वीडियो ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली
स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मंधाना के हाथ में सगाई की रिंग नहीं दिखी। इससे फैंस हैरान हो गए हैं। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो, शादी पोस्टपोन होने के बाद या फिर उससे पहले शूट किया गया था। ये अभी तक एक सवाल बना हुआ है।

गौरतलब हो कि स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। हालांकि, शादी के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई। अगले दिन पलाश भी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब दोनों को छुट्टी मिल गई है, लेकिन दोनों परिवारों ने अभी तक शादी की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।
  
अब मंधाना ने शुक्रवार को पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह एक प्रमुख टूथपेस्ट ब्रांड के साथ एक पेड पार्टनरशिप थी। हालांकि, फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि उनकी अंगुली में सगाई की अंगूठी नहीं थी। यह पता नहीं चल पाया है कि यह विज्ञापन सगाई से पहले शूट किया गया था या फिर बाद में। फिर भी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
  
पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी
गौरतलब हो कि स्मृति मंधाना ने शादी पोस्टपोन होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी हैं, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच फिल्मफेयर से बातचीत में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पलक मुच्छल ने बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि परिवारों ने बहुत ही कठिन समय का सामना किया है और मैं बस यही दोहराना चाहूंगी कि हम इस समय में सकारात्मकता में विश्वास रखना चाहेंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति