बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को, श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे सम्मिलित

भारतरत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा कार्यालय परिसर, लखनऊ में होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ
सामाजिक न्याय के अग्रदूत, बोधिसत्व 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और बाबा साहेब के अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण पंचशील के पाठ से होगा। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा कार्यालय परिसर, हजरतगंज, लखनऊ में किया जाएगा।     

'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति, बाबा साहेब और उनके सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी श्रद्धा की परिचायक होगी। यह श्रद्धांजलि सभा न केवल बाबा साहेब के आदर्शों को पुनर्जीवित करेगी, बल्कि सामाजिक समानता और न्याय की उनकी विरासत को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर बाबा साहेब के अस्थिकलश कक्ष में भावपूर्ण वंदना, पुष्पार्पण और सामाजिक न्याय पर केंद्रित उनके संदेशों का पाठ किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ. ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, एमएलसी डॉ लालजी प्रसाद ‘निर्मल’ व लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति