बिना काम किए उठाई रकम! पंचायतों में करोड़ों की अनियमितता, अफसरों की जांच अधर में

बाराबंकी
बिना कार्य कराए धनराशि निकाल ली गई, तो बहुत सी पंचायतों में हुए निर्माण में अनियमितताओं की शिकायतें शपथ पत्र प्रस्तुत कर की गईं। जिलाधिकारी के आदेश पर टीमें गठित हुईं, कुछ में जांच भी हुई, कई अधूरी हैं। जुलाई से अब तक 18 ग्राम पंचायतों में लगे घोटाले के आरोपों की जांच में अफसरों की रिपोर्ट का इंतजार है।

फतेहपुर के नंदरासी की जांच डीएचओ के नेतृत्व में गठित टीम ने किया था। इस पर कार्रवाई होनी है, लेकिन फाइल जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के स्तर पर लंबित है। इसी तरह से दरियाबाद के कमोली की जांच जिला कृषि अधिकारी ने की थी। 
सिरौलीगौसपुर के सैदनपुर की जांच जिला युवक कल्याण अधिकारी, बनीकोडर के सिल्हौर की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने की थी, लेकिन आज भी यह फाइलें लंबित पड़ी हैं।

सिरौलीगौसपुर के मोहम्मदपुर बाहू, बदोसराय व हमीदपुर में जिला युवा कल्याण अधिकारी, त्रिवेदीगंज के बहुता की जांच जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बनीकोडर के फतेहगंज में उपायुक्त मनरेगा ने जांच की थी, रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है, अब इस पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से रिपोर्ट लगनी है, लेकिन मामले महीनों से लंबित हैं। इन प्रकरणों में डीएम ने रिपोर्ट मांगी है।

इन गांवों की जांच अधूरी
सूरतगंज बंभनावा की जांच मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, फतेहपुर के नंदनाकला की फाइल जिला उद्यान अधिकारी, बनीकोडर के जरौली की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, फतेहपुर के गौरी बनियानी की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी को करनी है।

सूरतगंज के बतनेरा की जांच सीवीओ, दरियाबाद के तहसीपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सिरौलीगौसपुर के चैला, सूरतगंज के रहटा की जांच सीवीओ को करनी है। यह सभी प्रकरण जुलाई या अगस्त 2025 के हैं। पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन घोटालों के आरोपों की जांच पूरी नहीं हो पाई है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति