पाकिस्तान का परमाणु ‘बटन’ अब असीम मुनीर के पास, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा?

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने शुक्रवार को फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की शक्तियों को बढ़ाते हुए उन्हें पांच साल के लिए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) नियुक्त किया है। यह पद तीनों सेनाओं में समन्वय स्थापित करने के लिए बनाया गया है। यह उन्हें देश के न्यूक्लियर हथियारों और मिसाइल सिस्टम को मैनेज करने की शक्ति देता है, जिससे वह पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली सैन्य व्यक्ति बन गए हैं।

पांच साल के लिए होगी तैनाती
पाकिस्तान के पीएम कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि यह नियुक्ति अगले पांच साल के लिए होगी। इसके साथ ही पीएम ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर को दो वर्ष का विस्तार भी प्रदान किया है। आसिम मुनीर को मिल रहा प्रमोशन लगातार विवादों में रहा है। उन्हें कुछ महीने पहले ही फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया गया था, जो पाकिस्तान के इतिहास में दूसरी बार हुआ था। इससे पहले यह सम्मान केवल जनरल अय्यूब खान को मिला था।
 
नियम के तहत मुनीर को गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की संसद ने एक कानून भी पारित किया, जिसके तहत आसिम मुनीर आजीवन वर्दी में रहेंगे और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। विपक्ष, विशेष रूप से पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि इतने व्यापक अधिकार और सुरक्षा प्रदान करना लोकतंत्र के ढांचे को कमजोर करता है। यह नियुक्ति चेयरमैन, ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के समाप्त किए गए पद की जगह लेती है।

आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में फैलाया झूठ
मई में ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई की थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) को अंततः भारत से संघर्ष विराम के लिए विनती करनी पड़ी। इसके बावजूद, सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर ने पूरे पाकिस्तान में यह झूठा प्रचार किया कि पाकिस्तान ने भारत पर जीत दर्ज की है। इस दावे के बाद, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें पदोन्नत करते हुए फील्ड मार्शल बना दिया था। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति