उदयपुर में हवाई ट्रैफिक ठप: दर्जनों फ्लाइट कैंसिल, टिकटों की कीमतें आसमान पर

उदयपुर

उदयपुर में शुक्रवार को डबोक एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहा। जिसके चलते बेंगलुरु से उदयपुर आने वाली सुबह 11 बजे की फ्लाइट करीब 6 घंटे देरी से शाम 5 बजे पहुंची। कई यात्री टर्मिनल पर घंटों इंतजार करते रहे और बार-बार एप व काउंटरों पर अपडेट लेते रहे। यात्रियों का कहना था कि उड़ान रद्द होने की जानकारी आखिरी समय पर भेजी गई, जबकि वे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे।

इसी बीच स्थिति और खराब तब हुई जब अन्य एयरलाइंस ने किराए बढ़ा दिए। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर टिकटें अचानक कई हजार रुपये महंगी हो गईं। दुगुना किराया चुकाकर टिकट लेने को मजबूर यात्री परेशान दिखाई दिए। कई लोग ऐसे भी थे जो नया किराया वहन नहीं कर पाए और उन्हें यात्रा टालनी पड़ी। रिफंड और री-बुकिंग के लिए यात्रियों की भीड़ काउंटरों पर लगी रही। यात्रियों का आरोप था कि स्टाफ कम था और जानकारी स्पष्ट नहीं दी जा रही थी, न यह बताया गया कि समस्या कब तक रहेगी और न यह कि स्थिति कब सुधरेगी।

इंडिगो की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि प्रभावित यात्रियों को सूचना भेजी गई है और रिफंड व विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि ग्राउंड पर स्थिति बिल्कुल अलग थी और दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डबोक एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन एयर ट्रैफिक के लिए सबसे मुश्किल दिनों में से एक रहा, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति