लखनऊ, बेंगलुरु से दिल्ली तक: रेलवे ने 14 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया शुरू

 नई दिल्ली

त्योहारों और वेकेशन सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 14 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है. ये ट्रेनें विभिन्न राज्यों के प्रमुख शहर लखनऊ, नागपुर, बेंगलुरु, गोरखपुर, मदगांव और दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों में सभी क्लास के कोच होंगे, ताकि हर श्रेणी के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके.

सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 14 स्पेशल ट्रेन सेवाओं की घोषणा की गई है. ये ट्रेनें त्योहारों, गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों को भीड़ से राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं. रेलवे का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए विभिन्न रूटों पर ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेनें प्लान की गई हैं.

इन स्पेशल ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास- सभी तरह के कोचों की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इससे हर तरह के यात्री वर्ग को बेहतर विकल्प मिलेगा.

स्पेशल ट्रेनें किन रूटों पर, किस समय चलेंगी…

– लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से लखनऊ: 6 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे
– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली): 6 दिसंबर की शाम 05:15 बजे
– पुणे से बेंगलुरु: 6 दिसंबर को शाम 7:00 बजे
– नागपुर से CSMT मुंबई: 6 दिसंबर को रात 10:10 बजे
– LTT से मदगांव: 7 दिसंबर को सुबह 11:10 बजे

– CSMT मुंबई से नागपुर: 7 दिसंबर की दोपहर 3:30 बजे
– LTT से हैदराबाद: 7 दिसंबर को शाम 5:20 बजे
– पुणे से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली): 7 दिसंबर को रात 8:20 बजे

रेलवे ने यह भी कहा है कि यात्रियों की जरूरत के अनुसार और भी स्पेशल ट्रेनें प्लान की जा रही हैं. जल्द ही इनके बारे में भी जानकारी शेयर की जाएगी.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति