आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर : एम15 ग्वालियर के सेमीफाइनल में पहुंचे दिग्विजय प्रताप सिंह

ग्वालियर
दिग्विजय प्रताप सिंह ने कजाकिस्तान के चौथे सीड ग्रिगोरी लोमाकिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन कोर्ट में राउंडग्लास टेनिस एकेडमी के एथलीट दिग्विजय सिंह ने ग्रिगोरी को 7-6, 6-2 से मात दी। अब दिग्विजय सिंह का अगला मुकाबला टॉप सीड आर्यन शाह से होगा, जिन्होंने अभिनव संजीव शनमुगम को 6-3, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की है। राउंडग्लास के एक अन्य एथलीट, नितिन कुमार सिन्हा को क्वार्टर फाइनल में मान केशरवानी के हाथों 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। केशरवानी अपने अगले मुकाबले में रोहन मेहरा का सामना करेंगे, जिन्होंने राघव जयसिंघानी को तीन सेटों में 6-7, 6-1, 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
डबल्स कैटेगरी में, भारत के इशाक इकबाल और कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन की टॉप सीडेड जोड़ी ने चौथी सीडेड आर्यन लक्ष्मणन और मनीष सुरेशकुमार को 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना आर्यन शाह और अथर्व शर्मा की दूसरी सीडेड जोड़ी से होगा, जिन्होंने आदित्य बालसेकर और मान केशरवानी को 6-3, 6-4 से हराया है।
टॉप सीड आर्यन शाह ने ऑस्ट्रेलिया के एड्रियन आर्कन के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत हासिल करते हुए अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही रोहन मेहरा ने भी दूसरे राउंड के मुकाबले में राउंडग्लास के हितेश चौहान को 6-4, 6-2 से हराया।
अन्य मुकाबलों में राघव जयसिंघानी ने दिमित्री बेसोनोव पर 6-4, 7-6 से जीत हासिल की। वहीं, मान केशरवानी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद राउंडग्लास के अर्जुन राठी को 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर शानदार वापसी की, जबकि कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन ने सार्थक सुदेन पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। ​​ राउंडग्लास टेनिस एकेडमी के 10 एथलीट्स ने 15,000 डॉलर के टूर्नामेंट के लिए एंट्री सुनिश्चित की थी। हितेश चौहान, दिग्विजय प्रताप सिंह और नितिन कुमार सिन्हा मेन ड्रॉ में खेले, जबकि अर्जुन राठी, शंकर हेइसनम, विवान बिदासरिया, आश्रव्य मेहरा, आदित्य मोर, तनुश घिल्डियाल और काहीर वारिक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाइंग के जरिए मेन ड्रॉ में आए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति