शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान: तेजस्वी यादव दोनों ही भूमिकाओं में फेल

नई दिल्ली
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव न तो सत्ता के लायक हैं और न ही विपक्ष के नेता के लायक हैं। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक वरिष्ठ पत्रकार को इंटरव्यू दिया था। यह पूरी तरह प्लांटेड इंटरव्यू था। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि उनके पास बहुमत है, लेकिन न जाने फिर क्या हो गया। उन्हें पता नहीं था कि आधी आबादी पूरी तरह हमारे साथ थी। महिलाओं और युवाओं ने हमारा साथ दिया। हमारा एमवाई मतलब महिलाएं और युवा थे। तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जैसे ही तेजस्वी यादव के नाम की मुख्यमंत्री पद के लिए घोषणा हुई, बिहार के लोगों को डर सताने लगा कि ‘जंगलराज पार्ट-2’ आने वाला है। इसी डर के कारण बड़ी संख्या में लोग हमारा समर्थन करने आए। हम जितनी मेहनत कर रहे थे, जनता उससे कहीं ज्यादा मेहनत कर रही थी।

तेजस्वी यादव को समझना चाहिए कि जनता ने जिसे जिताया है, उसे बधाई देनी चाहिए, बहाने नहीं ढूंढने चाहिए। तेजस्वी यादव को लेकर घर-परिवार से लेकर जनता में गुस्सा है और वे ईवीएम पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव न तो सत्ता के लायक हैं और न ही विपक्ष के नेता के लायक। विपक्ष के नेता कर्पूरी ठाकुर और सुशील मोदी जैसे रहे हैं, जो विपक्ष में रहकर भी प्रभावी राजनीति करते थे, तेजस्वी को कुछ सीखना चाहिए। लेकिन, वे तो राहुल गांधी की कॉपी करते हैं। तेजस्वी ने राहुल गांधी की तरह सिर्फ टी-शर्ट पहन ली है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में मौजूद तक नहीं थे। चुनाव हारने के बाद बिहार में रहकर जिलों में जाकर हार की समीक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन वे राहुल गांधी की तरह विदेश चले गए।

तेजस्वी यादव राहुल गांधी से बहुत प्रभावित हैं और उनके नक्शे-कदम पर चलकर अपनी पार्टी का नाश कर रहे हैं। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर को पहले कोई जानता तक नहीं था। ममता बनर्जी के इशारे पर ही उन्होंने बाबरी मस्जिद बनाने की बात कही। यह टीएमसी की वोटबैंक की राजनीति का हिस्सा है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का प्लान था, इसलिए हुमायूं कबीर को आगे बढ़ाया गया। हुमायूं में कबीर जैसा कुछ नहीं है, उसके सारे विचार बाबर जैसे हैं। वह समाज में दरार डालना चाहता है। मस्जिद बनानी है तो नमाज के लिए बनानी चाहिए, बाबर के नाम पर क्यों? बाबर ने भारत को लूटा था। उसके नाम पर मस्जिद किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इंडी गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला के बयान का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उमर अब्दुल्ला बिल्कुल सही कह रहे हैं कि वर्तमान में इंडिया अलायंस का कोई वजूद नहीं बचा है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति