सफारी बस में लगी आग, नाहरगढ़ पार्क में लॉयन्स के बीच बची जान

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित आमेर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रविवार को लॉयन सफारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, सैलानियों से भरी एक सफारी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से भी दिखाई दे रही थीं। घटना के समय करीब 30 पर्यटक जंगल की सैर कर रहे थे। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और पर्यटक जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरने लगे।

जैसे ही घटना की सूचना वन विभाग को मिली, टीम को अलर्ट किया गया। एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रेस्क्यू टीम तुरंत दूसरी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और सभी सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही। राठौड़ ने कहा, “हमारी प्राथमिकता थी कि कोई भी पर्यटक खतरे में न पड़े। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।” इस दौरान पर्यटकों के सामने आग और जंगल में घूम रहे शेर, दोनों का खतरा था। यदि वे गाड़ी से उतरते तो शेर का हमला हो सकता था और अगर नहीं उतरते तो आग से जान को खतरा था। रेस्क्यू टीम की तुरंत मदद से सभी सैलानी सुरक्षित बाहर निकाले गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
यह नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी सफारी के दौरान गाड़ी का पहिया गड्ढे में फंसने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार ऐसे हादसों से वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति