नई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, दिल्ली और जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा होगी आसान

दौसा

देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र मेहंदीपुर बालाजी अब हवाई सेवा से जुड़ गया है। श्रद्धालु अब दिल्ली, जयपुर और अलवर जिले के पिनान से सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से बालाजी धाम पहुंच सकेंगे। सोमवार को पहली बार दिल्ली से पांच श्रद्धालुओं को लेकर हेलीकॉप्टर मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगा। यह उड़ान इस सेवा का ट्रायल भी होगी।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। यह हेलीकॉप्टर सेवा बुक योर हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा राज्य सरकार और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं पर्यटन मंत्रालय की नीतियों के अनुरूप संचालित की जाएगी। इस सेवा के चलते अब श्रद्धालु दिल्ली और जयपुर से मात्र 25 मिनट में तथा पिनान से 15 मिनट में मेहंदीपुर बालाजी पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही यह सेवा जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों आभानेरी की बावड़ी, झाझीरामपुरा और पपलाज माता मंदिर से भी जोड़ी गई है। सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। प्रति यात्री आने-जाने का किराया 70 हजार रुपये तय किया गया है।

कंपनी के फाउंडर मनीष कुमार सुनारी ने बताया कि यह पहल जिला प्रशासन और पर्यटन मंत्रालय के आग्रह पर शुरू हुई है। अब देश-विदेश के श्रद्धालु दिल्ली, जयपुर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पिनान रेस्ट एरिया से सीधे मेहंदीपुर बालाजी, आभानेरी, झाझीरामपुरा और पपलाज माता मंदिर तक यात्रा कर सकेंगे।

मनीष ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और नगर निकायों के राजस्व में भी वृद्धि होगी। परियोजना की सफलता में जिला प्रशासन दौसा और राजस्थान पर्यटन मंत्रालय के सहयोग की अहम भूमिका रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति