महाकुंभ 2025 की तरह माघ मेला 2026 को दिव्य भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

प्रयागराज माघ मेले की प्रकाश व्यवस्था में भी मिलेगी नव्यता की झलक: योगी सरकार

माघ मेले में आने वाले आगंतुकों के रास्ते रोशन करेगी नियॉन और स्पाइरल लाइट्स: योगी सरकार

प्रयागराज
प्रयागराज में माघ मेले में त्रिवेणी के तट पर आस्था का जन समागम एकत्र होगा । योगी सरकार की तरफ से इस आयोजन को दिव्य ,भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए माघ मेला क्षेत्र से जुड़े शहर के उन मार्गों और गलियों को भी आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है जहां से होकर पर्यटक और श्रद्धालु माघ मेला पहुंचेंगे । इसी क्रम में शहर की हर मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग को रोशनी से भरने की तैयारी है।नगर निगम यह जिम्मेदारी उठा रहा है । सड़क किनारे के वृक्षों को रोशनी के माध्यम से नया स्वरूप दिया गया है। 

नियॉन और स्पाइरल रोशनी से जगमग होंगे माघ मेला आगंतुकों के रास्ते
प्रयागराज में 3 जनवरी से लगने जा रहे आस्था के महा जन समागम माघ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारियों में जुटे हैं। मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर आगंतुकों के गुजरने वाले मार्गों को सजाने संवारने की कवायद भी चल रही है। नगर निगम प्रयागराज के यांत्रिक विभाग के चीफ इंजीनियर ( विद्युत) डॉ संजय कटियार बताते हैं कि माघ मेले में आने वाले पर्यटकों के  स्वागत के लिए की संगम नगरी की  सड़कों के साथ उनके दोनों ओर की प्रकाश व्यवस्था को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। 

 शहर में सड़क किनारे लगे वृक्षों का नया लुक देने के लिए महाकुंभ 2025  की तर्ज पर नियॉन और स्पाइरल लाइट की संयोजित प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस  व्यवस्था में शहर के महत्वपूर्ण मार्गों के 260 वृक्षों के तनों, शाखाओं और पत्तियों में अलग अलग थीम की रोशनी लगाई गई है। इनमें नियॉन और स्पाइरल लाइट्स को इस तरह संयोजित किया गया है जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कैसे रात के अंधेरे में पूरा वृक्ष आलोकित हो गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट से लेकर संगम तक जाने वाले  पर्यटक और श्रद्धालु इस भव्य प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन कर सकेंगे।

शहर की 23 सड़कों,  06 आरओबी और 02  फ्लाईओवर में  शंख, चक्र, गदा, त्रिशूल, तलवार आदि के आकार के मोटिव्स भी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी तरफ खींचेंगे । महाकुंभ में की गई इस व्यवस्था को माघ मेले के आयोजन में भी धरातल में उतारा जा रहा है। इसके लिए अलग से कोई बजट की व्यवस्था नहीं है क्योंकि ये अभी भी एक साल की गारंटी के अवधि में हैं। 

शहर की सड़क और गलियां होंगी जगमग
माघ मेला क्षेत्र के अलावा शहर के सभी वार्डों की हर गली और प्रमुख मार्ग में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रयागराज नगर निगम की तरफ से इसके लिए विस्तारित क्षेत्र और मूल क्षेत्र में पूर्व में बनाई गई 150 करोड़ की योजना के अंतर्गत इसे धरातल पर उतारा जा रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिकी डॉ संजय कटियार के मुताबिक विस्तारित क्षेत्र में 28 वार्डों में मार्ग प्रकाश को बेहतर करने के लिए लगभग 25 करोड़ का बजट बजट आबंटित भी हो चुका है। इसमें झूंसी, फाफामऊ और नैनी क्षेत्र में 11 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं। मेला प्रशासन की तरफ से मिली 4,400 से अधिक स्ट्रीट लाइट को भी उपयोग में लाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि माघ मेला पहुंचने वाले आगंतुक शहर के जिस भी मार्ग से निकलें वहां की गलियां और सड़कें उन्हें जगमगाती मिले।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति