स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार नेट्स में लिया हिस्सा, भाई ने साझा की फोटो

 नई दिल्ली
भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपजोर पलाश मुच्छल ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था. पलाश संग शाटी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का फोकस अब आगामी मैचों पर है. शादी टूटने की घोषणा के अगले ही दिन (8 दिसंबर) स्मृति ने क्रिकेट मैदान में वापसी कर ली. स्मृति ट्रेनिंग किट पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी करती दिखाई दीं.

स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने उनकी प्रैक्टिस की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो गई. फैन्स ने स्मृति के प्रोफेशनल रवैये और जज्बे की जमकर तारीफ की. 7 दिसंबर (रविवार) को स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ किया कि शादी आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है.

स्मृति मंधाना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए. उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलना ही उनकी अब पहली प्राथमिकता है. उसी दिन पलाश मुच्छल ने भी पोस्ट कर बताया कि वह इस रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने फैलाई जा रही गलत अफवाहों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन उसी दिन स्मृति के पिता को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.फिर खबर आई कि तनाव की वजह से पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हुए. इसके बाद दोनों पक्षों ने शादी की तारीख आगे नहीं बढ़ाई और आखिरकार रिश्ता टूट गया.

सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और सभी प्री-वेडिंग तस्वीरें भी हटा दीं. कुछ अपुष्ट पोस्ट में दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है, लेकिन ये सब अफवाहें ही रहीं. अब दोनों इन सब चीजों से आगे बढ़ चुके हैं.

कठिन समय में स्मृति मंधाना की टीममेट जेमिमा रोड्रिग्स उनके साथ रहीं और उन्हें सपोर्ट देने के लिए महिला बिग बैश लीग (BBL) तक छोड़ दी. स्मृति 21–30 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगी. फिर वो जनवरी-फरवरी में होने जा रही महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करेंगी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति