चोटिल मार्क वुड हुए आउट, एशेज में इंग्लैंड की उम्मीदों पर असर; इस तेज गेंदबाज़ को मिला मौका

नई दिल्ली
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका सीरीज के तीसरे मैच से पहले लगा है। चोट से परेशान चल रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्क वुड को बाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वे एशेज सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वे पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। इंग्लैंड की टीम में एक नए पेसर की एंट्री हो गई है, जो मैथ्यू फिशर हैं।

मार्क वुड इस हफ्ते के आखिर में ECB मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने के लिए घर लौटेंगे। फरवरी में घुटने की सर्जरी उन्होंने कराई थी। इसके बाद पर्थ में अपना पहला कॉम्पिटिटिव मैच खेलने उतरे, लेकिन फिर से चोटिल हो गए। उनको अपने करियर में कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है। उनकी उम्र को देखते हुए इंग्लैंड के लिए उनके लंबे समय के भविष्य के बारे में नए सवाल उठ गए हैं। इंग्लैंड ने वुड की जगह सरे के सीमर मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया है।

फिशर कुछ समय पहले तक एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। इस टूर पर तीन मैचों में दो ही विकेट उनको मिले थे। कोई खास प्रभाव मैट फिशर ने नहीं छोड़ा था, लेकिन फिर भी मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनको देखा जा रहा है। फिशर ने अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 2022 में खेला था। एंटीगा में खेले गए उस मैच में फिशर को एकमात्र विकेट मिला था।

ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर के पास छाप छोड़ने का मौका है। उनको एशेज के आने वाले तीन टेस्ट मैचों में मौका मिलने की संभावना है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम की हालत अच्छी नहीं नहीं है। 2 मैच टीम हार चुकी है। एक और मैच हारने पर सीरीज गंवा देगी। ऐसे में इंग्लिश टीम यहां से फूंक-फूंककर आगे कदम रखेगी, ताकि सीरीज में जीवित रहा जाए और 17 दिसंबर से होने वाले टेस्ट मैच में जीत हासिल की जाए।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति