शरीर कहता है बच्चा पैदा करो, लेकिन रिया चक्रवर्ती ने एग फ्रीजिंग का लिया फैसला

मुंबई 
रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एग फ्रीजिंग का जिक्र किया और बताया कि वो इसके लिए डॉक्टर के पास पहुंचीं. उन्होंने महिलाओं पर शादी और बच्चे करने के दवाब पर भी बात की. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉडकास्टर रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के नए एपिसोड में बेहद निजी फैसला शेयर किया है. गेस्ट हुमा कुरैशी के सामने रिया ने खुलासा किया कि वो 33 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाने की सोच रही हैं और इसके लिए हाल ही में गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह ले चुकी हैं.

रिया चक्रवर्ती ने पॉडकास्ट में हुमा कुरैशी के साथ बातचीत में अपने मन का बात की और साथ में करियर और बच्चा पैदा करने के प्रेशर पर बात की. उन्होंने इस बातचीत में कहा, 'मैं 33 साल की हूं और हाल ही में एग फ्रीजिंग के लिए गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी. मैं इसके बारे में सोच रही हूं.' उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला कितना कठिन है, 'यह बहुत अजीब जगह है. तुम्हारा बॉडी क्लॉक कहता है कि अब बच्चे पैदा करो, लेकिन तुम्हारा दिमाग कहता है कि तुम्हारा बच्चा तो पहले से है. तुम्हारा ब्रांड, तुम्हारा बिजनेस है पहले उसे पालो-पोसो

रिया ने साफ कहा कि एग फ्रीजिंग कोई रोमांटिक फैसला नहीं है. 'एग फ्रीजिंग टॉर्चरस है… बहुत दर्द होता है, लेकिन अगर ये मदद करता है तो कर लो.' उन्होंने बताया कि उनकी कई सहेलियां 20 और 30 की उम्र में ही यह प्रक्रिया करवा चुकी हैं

रिया का मानना है कि अभी वो करियर में और ऊंचाइयों पर पहुंचना चाहती हैं. '32-33 की उम्र में मुझे लगता है कि करियर में अभी बहुत कुछ करना बाकी है, उसके बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचूंगी

रिया पहले भी 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बातचीत में शादी और मां बनने को लेकर समाज की अपेक्षाओं पर अपनी राय रख चुकी हैं. उनका कहना है कि वह शादी के लिए कोई 'सही उम्र' नहीं मानतीं. उन्होंने कहा कि वो देर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सवाल उठाया था कि पुरुषों पर जैविक घड़ी का दबाव क्यों नहीं पड़ता, जबकि महिलाओं पर इतना प्रेशर होता है.रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में MTV इंडिया के 'TVS स्कूटी टीन डीवा' से की थी, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं. इसके बाद वह MTV दिल्ली की VJ बनीं और 'पेप्सी MTV वास्सप' जैसे शोज होस्ट किए. 

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति