बस कीमत होगी सस्ती! iPhone-स्टाइल डिज़ाइन वाला Realme Narzo 90 सीरीज 16 दिसंबर को लॉन्च

नई दिल्ली 
रियलमी भारत में जल्द मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। ये फोन्स Realme अपनी लोकप्रिय Narzo सीरीज के साथ पेश करेगा। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Realme Narzo 90 Series 5G में दो मॉडल आएंगे Realme Narzo 90 और Realme Narzo 90x होंगे। ये फोन्स 16 दिसंबर 2025 को भारत में Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर पेश किए जाएंगे। Amazon की माइक्रो-साइट पर दिखाए गए टीजर्स से कुछ संकेत मिल रहे हैं कि Narzo 90 सीरीज पिछले Narzo मॉडल्स से काफ़ी बेहतर होगी।

Realme Narzo 90 Series 5G के फीचर्स
Realme ने टीजर में स्पष्ट किया है कि Narzo 90 Series में “सबसे बड़ी बैटरी इन सेगमेंट” दी जाएगी। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फोन में 7000mAh की बैटरी हो सकती है जिससे बैकअप समय अच्छा रहने की उम्मीद है।

Amazon के टीज़र में दो अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल दिखाए गए हैं मतलब कंपनी दो मॉडल पेश करने जा रही है। एक मॉड्यूल में गोल और प्रो-स्टाइल कैमरा सेटअप जैसा दिखता है संभावना है कि यह Narzo 90 Pro / 90 जैसा मॉडल हो। दूसरा मॉड्यूल सादा और वर्टिकल कैमरा लेंस वाला है संभवतः Narzo 90x जैसा बजट-फ्रेंडली मॉडल।

लीक्स के अनुसार, Narzo 90 5G वेरिएंट्स में 6 GB/8 GB/12 GB RAM और 128 GB/256 GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। कलर ऑप्शन में “Carbon Black” और “Victory Gold” शामिल बताए गए हैं।

India लॉन्च की तारीख: 16 दिसंबर 2025
उपलब्धता: Amazon.in और Realme की आधिकारिक वेबसाइट Amazon Exclusive लेबल है, मतलब पहली सेल Amazon प्लेटफार्म पर होगी।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति