टी20 स्क्वाड में रिंकू सिंह को जगह नहीं! सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान आया सामने

नई दिल्ली 
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत शानदार फिनिशर और मैच-विनर का तमगा हासिल करने वाले रिंकू सिंह पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से गायब हुए फिर स्क्वाड से भी पत्ता कट गया। वो भी तब जब उन्होंने जो कुछ भी सीमित मौका, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। डोमेस्टिक में भी अच्छा प्रदर्शन किया। आखिर रिंकू सिंह को टी20 स्क्वाड में जगह क्यों नहीं मिली? टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने इसका जवाब दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज से पहले सोमवार को सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिंकू सिंह से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर शिवम दुबे क्यों जरूरी हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘आप किसी ऑलराउंडर की तुलना किसी फिनिशर से नहीं कर सकते। दुबे एक ऑलराउंडर हैं। 3 से 7 नंबर के सभी बल्लेबाज किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। उदाहरम के तौर पर आप तिलक वर्मा को 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते देख सकते हैं। जैसा कि आपने ऑस्ट्रेलिया में देखा, दुबे 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने गए। हमें वाकई लचीलापन चाहिए।’
 
रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने अब तब 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 42.30 के औसत से 550 रन बनाए हैं। इनमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.76 का है।

शिवम दुबे की बात करें तो उन्होंने अब तक 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें 27.59 के औसत से उन्होंने 607 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं और स्ट्राइक रेट 138.26 है। इसके अलावा उन्होंने 21 विकेट भी झटके हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति