कोर्ट में हंगामा: CJI पर जूता उछालने वाला वकील चप्पलों से पीटा गया

नई दिल्ली 
तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई पर जूता उछालने के आरोपी वकील राकेश किशोर पर हमले का वीडियो सामने आया है। कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में राकेश किशोर पर एक दूसरे वकील ने चप्पल से हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वकील राकेश किशोर इस दौरान 'सनातन धर्म की जय' का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हमलावर का चेहरा नहीं दिख रहा है। कोर्ट परिसर में बुजुर्ग वकील पर अचानक चप्पल से पीटा गया। राकेश किशोर ने भी हाथ चलाकर जवाब देने की कोशिश की। इस दौरान पहले वह यह पूछते रहे कि क्यों उन पर हमला किया जा रहा है। फिर वह 'सनातन धर्म की जय' का नारा लगाते रहे। आसपास मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने बीच बचाव करते हुए स्थिति को संभाला।

71 साल के राकेश किशोर तब सुर्खियों में आए थे जब इसी साल 6 अक्टूबर को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई से दौरान तब ते सीजेआई बीआर गवई की ओर जूता फेंकने का प्रयास किया। तत्काल प्रभाव से उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। प्रधान न्यायाधीश ने अदालत के अधिकारियों और मौजूद सुरक्षाकर्मियों से इसे ‘अनदेखा’ करने को कहा और दोषी वकील को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी जब राकेश को बाहर ले जा रहे थे तब उन्हें चिल्लाते हुए सुना गया, ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।' बाद में वकील ने दावा किया कि वह मध्यप्रदेश के खजुराहो मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना के अनुरोध वाली याचिका पर हाल में हुई सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी से नाखुश थे।'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति